लखनऊ में गोमती नदी सफाई अभियान जारी, समाजसेवियों ने नदी से निकाला तीन कुंतल कचरा
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना का गोमती नदी सफाई अभियान लगातार जारी है। रविवार दो दर्जन समाजसेवियों ने नदी से तीन कुंतल कचरा निकालकर बाहर फेंका। इस बारे में स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक रणजीत सिंह ने बताया कि लगातार गोमती नदी सफाई अभियान का 235वां रविवार को पूरा किया गया।
स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना गोमती नदी सफाई अभियान को लेकर आज प्रातः 6:00 बजे झूलेलाल पार्क गोमती नदी तट पर पहुंचकर नदी के अंदर से कचरा निकालने का कार्य आरंभ कर दिया था । कृपा शंकर वर्मा के नेतृत्व में गोमती नदी की तलहटी तथा गोमती नदी के बाहरी तट से कूड़ा कचरा सड़े गले कपड़े ठोस अपशिष्ट पदार्थ बड़ी मात्रा में एकत्रित किया गया।
लगभग 2 घंटे तक गोमती नदी की सफाई करने के बाद स्वयं सेवक कृपा शंकर वर्मा रणजीत सिंह, आनंद वर्मा सरिता जयसवाल शांति देवी राकेश सोनकर ललित कुमार कश्यप रिंकू सिंह आंनद वर्मा कुलदीप जोशी भुवन पांडेय राजेश जोशी सार्थक जोशी शिवराज राम कुमार बाल्मीक सुशील श्रीवास्तव मोहम्मद सलमान जे पी गुप्ता ने हनुमान सेतु निकट झूलेलाल पार्क गोमती नदी की तलहटी से कचरा कूड़ा सड़े गले कपड़े इत्यादि को निकालकर कर गोमती नदी को प्रदूषण से मुक्त करने का संकल्प लिया।
