बरेली: विधायक के भाई को छोड़ सेक्स रैकेट में शामिल 16 लोगों पर रिपोर्ट
बरेली,अमृत विचार। एक विधायक के भाई के डोहरा रोड स्थित शादी हॉल में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। इसमें आठ लड़कियां और आठ लड़के और आदमी शामिल हैं। पुलिस ने शादी हॉल में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को सभी आरोपी …
बरेली,अमृत विचार। एक विधायक के भाई के डोहरा रोड स्थित शादी हॉल में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। इसमें आठ लड़कियां और आठ लड़के और आदमी शामिल हैं। पुलिस ने शादी हॉल में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। वहीं पुलिस ने शादी हॉल मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। विधायक के भाई एवं शादी हॉल के मालिक हाल ही में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई की कोई बात नहीं कह रहे हैं।
एएसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार की शाम डोहरा रोड स्थित वेदा शादी हॉल में दबिश देकर वहां चल रहे सेक्स रैकेट में लिप्त आठ लड़कियां और चार लड़के पकड़े थे। पकड़े गए लोगों में रमेश निवासी पीलीभीत सुनगढ़ी, उमर खताब निवासी कैंट, संजीव निवासी रिछा, दिग्विजय सिंह निवासी नवाबगंज, अमन दूबे निवासी गुलामनगर, कोतवाली बरेली, आयुष निवासी बमनपुरी किला, हरीश कुमार निवासी रामपुर समेत बरेली, ग्वालियर, दिल्ली, कोलकाता और पश्चिम बंगाल की आठ लड़िकयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस कार्रवाई के बीच मौका पाकर गैंग का सरगना वीरसावरकर नगर निवासी सागर वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने शादी हॉल में काम करने वाले कर्मचारी पर भी सेक्स रैकेट में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन विधायक के भाई बिल्डिंग मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि शादी हॉल निर्माणाधीन है। पूछताछ में पता चला है कि चौकीदार ने अपने लालच के लिए उन्हें सात दिन पहले ही कमरे किराये पर दिए थे। बाकी मामले की जांच की जा रही है। अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
“शादी हॉल से पकड़े गए लड़के लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सबको बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। मामले की जांच कराई जा रही है।” -अभिषेक वर्मा, एएसपी
टमाटर सॉस की फैक्ट्री चलाता है सरगना, दिल्ली, मुंबई, हरियाणा से मंगाता था लड़कियां
विधायक के भाई के शादी हॉल में जो सेक्स रैकेट पकड़ा गया उसका सरगना टमाटर सॉस की फैक्ट्री चलाता है। उसके यहां कई मजदूर काम करते हैं। इसके साथ ही पुलिस आरोपी को एक बार पहले भी सेक्स रैकेट चलाने के मामले में जेल भेज चुकी है। फरार सरगना मोबाइल पर ही लड़कियां का सौदा कर देता है।
डोहरा में जिस शादी हॉल में जो सेक्स रैकेट चल रहा था। उसे वीरसावरकर नगर का रहने वाला सागर चला रहा था। सागर इससे पहले भी एक बार सेक्स रैकेट में पकड़ा जा चुका है। तब उसके मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि वह मोबाइल पर ही लड़कियों का सौदा कर देता है। उसके पास हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये की तक कालगर्ल मौजूद हैं।
आरोपी दिल्ली, मुंबई, हरियाणा समेत कई राज्यों से लड़कियों को बुलाता है। वह सीधे मोबाइल पर ही बात करता है और ऑनलाइन अपना पेमेंट भी लेता है। फिनिक्स मॉल के पास उसका ठिकाना है। वह रोज वहीं पर घूमता देखा जाता है। वहीं पर उसको ग्राहक भी मिल जाते हैं। लंबे समय से वह वेश्यावृत्ति का काम करवा रहा है।
