नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने शाहरूख और सलमान के साथ काम करने के अनुभव को किया साझा, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने शाहरूख खान और सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने शाहरुख खान के साथ रईस और सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान में काम किया है।

ये भी पढ़ें:-अश्लील हरकतें पड़ी भारी!, उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई में शिकयत दर्ज

नवाजद्दीन ने दोनों अभिनेताओं के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करने का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि उनके साथ बहुत रिहर्सल करने को मिली, यहां तक कि तब भी जब यदि टीम सोचती कि किसी खास सीन को फिर से किया जाना चाहिए, इसे दोबारा से शूट करेंगे। 

सलमान भाई के साथ काम करने का एक्सपीरियंस अलग है वह एक एक्टर के रूप में बहुत उदार हैं, वह आपको बेस्ट डायलॉग बोलने के लिए देते हैं। जैसे वह कैमरे के सामने आपके साथ होंगे तो कहेंगे,'ये ले, ये डायलॉग तू बोल ले यार'। मुझे सलमान भाई के साथ काम करने में बहुत मजा आया।

ये भी पढ़ें:-'जोकर' के सीक्वल की शूटिंग शुरू, टॉड फिलिप्स ने जोकिन फीनिक्स की पहली तस्वीर साझा की 

संबंधित समाचार