बरेली: डीएम बोले- मास्क लगाएं बंदी, रखें सोशल डिस्टेंसिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी और एसएसपी ने बुधवार को जिला जेल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने जिला जेल में बनी अस्थाई जेल भी देखी। अब जिला जेल में आने वाले हर नए बंदी का एंटीजेन टेस्ट कराया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय जिला जेल में कोविड-19 के …

बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी और एसएसपी ने बुधवार को जिला जेल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने जिला जेल में बनी अस्थाई जेल भी देखी। अब जिला जेल में आने वाले हर नए बंदी का एंटीजेन टेस्ट कराया जाएगा।

बुधवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय जिला जेल में कोविड-19 के दृष्टिगत तैयार की गई अस्थाई जेल की व्यवस्था देखने पहुंचे। डीएम ने कहा कि अस्थायी जेल में मॉस्क की अनिवार्यता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुक्रम में सभी नए बंदियों का सर्वप्रथम एंटीजेन टेस्ट कराया जाएगा और उन्हें अस्थायी जेल में ही रखा जाए। जिन कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी। उन्हें पुलिस सुरक्षा में ही एल-1 हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिन कैदियों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उन्हें 14 दिन अस्थायी जेल में क्वारंटीन रहने के बाद ही स्थायी जेल में भेजा जाएगा। जेल में कोरोना महामारी न फैले इसलिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।

संबंधित समाचार