अयोध्या : लग्जरी कार से  छह किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कुमारगंज, अयोध्या। कुमारगंज थाने की पुलिस ने एक लग्जरी कार से छह किलो गांजा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक शिव बालक के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। जिसमें छह किलो गांजा के साथ त्रिलोचन गिरी पुत्र कैलाश गिरी निवासी गोसाई जंगल, रामनगर, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को निर्माणाधीन पुलिया पिठला के पास से रविवार की देर शाम गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : महिलाओं ने किया कमाल, चूल्हे से पहुँची चौपाल

संबंधित समाचार