कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ FIR दर्ज, मोदी की हत्या का दिया था बयान 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पन्ना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक और उकसावे वाला बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के खिलाफ आज मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मामला दर्ज कर लिया गया। दमोह निवासी श्री पटेरिया के खिलाफ जिले के पवई थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर धारा 451, 504 और 506 समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

फरियादी संजय कुमार खरे ने अपनी शिकायत में कहा है किपटेरिया ने कल पन्ना जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर वैमनस्यता बढ़ाने की कोशिश की, जिससे लोकशांति भंग होने की आशंका है। 

पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रधानमंत्री श्री मोदी के खिलाफ उकसावे वाले शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके पहले सुबह गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जनता के दिल में बसते हैं। सम्पूर्ण देश के श्रद्धा व आस्था के केंद्र हैं। मैदान में कांग्रेस के लोग उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए उनकी हत्या की बात कर रहे हैं। यह विद्वेष की पराकाष्ठा व घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो रहे हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।

ये भी पढ़ें : Video: संविधान का नाम...  राजा का मोदी की हत्या का बयान, मचा सियासी घमासान 

संबंधित समाचार