Kanpur News: एक जनवरी से चलने लगेगा आनंदेश्वर मंदिर मार्ग, कॉरीडोर के चलते यातायात बंद, जाम से मिलेगा छुटकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में एक जनवरी से आनंदेश्वर मंदिर मार्ग चलने लगेगा।

Kanpur News कानपुर में एक जनवरी से आनंदेश्वर मंदिर मार्ग चलने लगेगा। अभी कॉरीडोर के तहत मुख्यमार्ग से मंदिर तक जाने वाला यातायात बंद है। सोमवार को लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।

कानपुर, अमृत विचार। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बन रहे आनंदेश्वर मंदिर का काम दिन-रात चल रहा है। वीआईपी रोड पेट्रोल पंप से मंदिर तक जाने वाली सड़क लगभग बन गयी है। एक जनवरी से इस सड़क को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हो रहे काम को सांसद सत्यदेव पचौरी ने जल्द पूरा कराने के लिए निर्देशित किया है।

सांसद ने अगस्त महीने में कॉरिडोर का शिलान्यास किया था। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) काम कर रहा है। वीआईपी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से सुलभ शौचालय तक नाले पर स्लैब ढालने का काम पूरा हो चुका है, जबकि सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। मंदिर रोड से गेट तक दूधिया रोशनी के लिए पोल लगाने का काम शुरू हो गया है।

पेट्रोल पंप से मुख्य द्वार तक सौ पोल लग रहे हैं। योजना के तहत मंदिर का भव्य मुख्य द्वार बनना है। मां भागीरथी की आरती के लिए तट पर विशाल आरती स्थल के लिए भी काम शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जल्द ही मार्ग को मंदिर दर्शन करने आने वालों के लिए खोल दिया जाएगा।

सोमवार को लगता है भीषण जाम

आनंदेश्वर मंदिर कॉरीडोर के काम के लिए बंद मार्ग की वजह से सोमवार को वीआईपी रोड पर भीषण जाम लगता है। मंदिर आने वाले श्रद्धालु बाहर बने मुख्य गेट पर गाड़ियों की पार्किंग करने को मजबूर हैं। जिसकी वजह से जाम लगता है। उन्हें पैदल मंदिर तक जाना पड़ता है। यह सड़क चालू होने के बाद ग्रीनपार्क से मंदिर तक जाने वाले मार्ग को बंद किया जाएगा। यहां से भी सड़क निर्माण का काम शुरू होगा।

यह कार्य भी होने हैं।

- भव्य मुख्य द्वार बनेगा

- पार्किंग स्थल विकसित करना

- गंगा तट पर नित्य आरती होगी

- मंदिर के मुख्य गेट से त्रिशूल वाले गेट तक दुकानदारों ने अतिक्रमण हटेगा।

- मंदिर परिसर व आसपास के स्थल का सुंदरीकरण

- सेल्फी प्वाइंट

 

संबंधित समाचार