आज का राशिफल: 30 जुलाई 2020
मेष- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। वृष- आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। …
मेष- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है।
वृष- आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु व्यापार में निवेश के लिए शुभ नहीं है।
मिथुन- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।
कर्क- आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।
सिंह- आज तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। नया वाहन खरीदेंगे या माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। संबंध माता जी से शुभ बने रहेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।
कन्या- आज आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
तुला- आज हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।
वृश्चिक- आज मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
धनु- आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।
मकर- आज आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।
कुंभ- आज चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे।
मीन- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपका भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।
