Jacqueline Fernandez के खिलाफ Money Laundering मामले में सुनवाई 20 दिसंबर तक स्थगित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अदालत ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए फर्नांडीज को पेश होने के लिए कहा था।

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

ये भी पढ़ें:-फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, जम्मू-कश्मीर में 4 गिरफ्तार 

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने फर्नांडीज के वकील द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कि उन्हें (फर्नांडीज को) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों की पूरी प्रति प्राप्त नहीं हुई है, मामले की सुनवाई 20 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी।

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान फर्नांडीज भी अदालत के समक्ष पेश हुईं। अदालत ने 15 नवंबर को अभिनेत्री को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अदालत ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए फर्नांडीज को पेश होने के लिए कहा था।

 फर्नांडीज को पूरक आरोपपत्र में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है।

ये भी पढ़ें:-असम में 1,179 ब्रू उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया: पुलिस

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव