यूपी में व्यापारियों की दुकानों पर पड़ रहे छापे, डर की वजह से नहीं खोल रहे दुकानें - संजय सिंह
अमृत विचार लखनऊ। संसद के शीतकालीन सत्र मे शून्यकाल के दौरान आप सांसद संजय सिंह द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, प्रलोभन अथवा विधायकों को धमकियां देकर विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने जैसे अति महत्वपूर्ण विषय को सदन में उठाया गया। सांसद संजय सिंह ने सभापति को संबोधित करते हुए कहा कि "गत 8 वर्षों के दौरान सरकार द्वारा ई.डी का इस्तेमाल करके विपक्ष के नेताओं पर तीन हजार से अधिक छापे मारे किन्तु मात्र 23 लोगों को ही दोषी सिद्ध कर पाई"।
इस दौरान सदन नेता पियूष गोयल द्वारा यह कहा गया कि यह जानकारी सही नही है, जबकि संजय सिंह द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि ये आंकड़े मानसून सत्र 2022 के दौरान सांसद प्रियंका चतुर्वेदी जी के अतारांकित प्रश्न संख्या 1005 के उत्तर मे सरकार द्वारा खुद ही उपलब्ध कराया गया है। 26 जुलाई 2022 को इस अतारांकित प्रश्न के उत्तर मे सरकार वित्त राज्य मंत्री द्वारा कहा गया था कि पिछले आठ वर्षों के दौरान 3010 तलाशियों की गई एवं मात्र 23 आरोपियों/संस्थाओं को अभियोजित किया गया है। सदन मे चर्चा के दौरान सभापति महोदय द्वारा आंकड़ों के उपलब्धता, तथ्यों एवं प्रामाणिकता के साथ सदन मे प्रश्न करने को लेकर की गई टिप्पणी पर विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के प्रश्न का समर्थन में कहां की जो भी सदस्य यहां बात करते है वो या तो अतारांकित एवं तारांकित प्रश्न के उत्तर के आधार पर अथवा कभी - कभी मीडिया एवं पत्रकार के आर्टिकल्स का सहारा लेकर बात करते है। इसके अलावा हम प्रधानमंत्री द्वारा बाहर दिए गए बयानों जैसे 2 करोड़ नौकरीयां, 15 लाख देने के वादे के आधार पर भी बात करते है।
उन्होंने कहा कि अगर आप प्रमाणिकता की बात करते हैं तो हम प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए बयानों को प्रमाणित ही समझते है। इस चर्चा दौरान सांसद संजय सिंह ने सरकार से प्रश्न किया कि ई.डी और सी.बी.आई 20 हजार करोड़ के घोटाला करने वाले नीरज मोदी पर कार्यवाही क्यों नहीं करती है। विजय माल्या, नितिन संदेसरा, ललित मोदी, रेड्डी ब्रदर्स, येदयुरप्पा एवं व्यापम घोटाले पर कार्यवाही क्यों नहीं करती? इसके साथ-साथ सांसद संजय सिंह ने संजय रावत, मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन पर चलाए गए फर्जी मुकदमा को लेकर सरकार से जवाब मांगा। सांसद संजय सिंह द्वारा सदन के अंदर लोकतंत्र एवं जनादेश के हनन के गंभीर मुद्दे पर सदन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सारे विपक्ष को बंद करके जेल में डाल दीजिए यदि दादागिरी एवं सत्ता का दुरुपयोग करके देश चलाना चाहते है।
ये भी पढ़े:- आम आदमी पार्टी कर रही यूपी पर फोकस, दिल्ली में चुनाव के बाद संजय सिंह ने दी कई जानकारी
