आज का राशिफल। 13 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। बड़ों की राय की अवहेलना न करें। नया काम शुरू करना उचित नहीं है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। बच्चों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी।

वृष

आज आपके मन में काफी सारे विचार आते रहेंगे। मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार में सुस्ती का महौल रहेगा। मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं।

मिथुन

आज दिन की शुरुआत थोड़ी उदासीन हो सकती है। ऑफिस में लोग आपके कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास करेंगे। हालांकि कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। शाम के बाद आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क

आज व्यापार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाते रहें।

सिंह

आज अचानक ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिन पर नियंत्रण करना कठिन होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों से लोग कम सहमत रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

कन्या

आज आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको नकदी की समस्याओं से राहत मिलेगी। बच्चों को करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सुप्त प्रतिभा जागृत हो सकती है।

तुला

आज अपनी कमजोरियों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करें। व्यवसाय में एडवांस पेमेंट मिलने से काम में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या काफी बाधित रहेगी। आप अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे।

वृश्चिक

आज दिन की शुरुआत में आप अव्यवहारिक विचारों में खोए रहेंगे। प्रेमी जन का आत्मिक सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शाम तक वास्तविकता आपको व्यवहारिक निर्णय के लिए बाध्य कर देगी।

धनु

आज छोटी-मोटी समस्याओं को ज्यादा महत्व न दें। व्यापार में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी कारणवश अनबन हो सकती है। अपने काम में एकाग्र होने में कठिनाई होगी। पेट से जुड़ी हुई बीमारियां परेशान करेंगी।

मकर

आज कारोबार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। यात्रा शुभ फलदाई रहेगी। नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मार्केटिंग और मीडिया संबंधित कार्यों के लिए दिन काफी अच्छा है।

कुंभ

आज व्यावसायिक डील करते समय सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र की परेशानियों को हल्के में न लें। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर पार्टनर्स के साथ मतभेद उभर सकते हैं।

मीन

आज धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखें। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। लोग आपको सम्मानित नजरों से देखेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब बदलने का विचार बना सकते हैं।