बहराइच: बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे वन कर्मी
अमृत विचार, नानपारा, बहराइच। नानपारा रेंज के भिनगापुरवा गांव निवासी वृद्ध मंगलवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को गया था। वहां पहले से मौजूद तेंदुआ ने वृद्ध को नोच लिया। वृद्ध के शोर मचाने पर अन्य लोग दौड़े। इस पर तेंदुआ वृद्ध को छोड़ जंगल की ओर गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम भिनगा पुरवा निवासी जगदीश यादव (60) मंगलवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को गया था। सुबह सात बजे के आसपास पहले से मौजूद तेंदुआ ने वृद्ध के दोनों हाथ को जबड़े में दबोच लिया। वृद्ध ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। जिस पर तेंदुआ ने चेहरे को पकड़ लिया।
तेंदुआ ने वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। तेंदुए के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस मामले में प्रभारी रेंजर एके बाजपेई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वन कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-चीन के साथ हुए संघर्ष पर BSP सुप्रीमो मायावती ने कहा- भारतीय सेना का कार्य सराहनीय
