निकाय चुनाव से पहले जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर सभासद की गोली मारकर हत्या, एक दिसंबर को आया था जेल से बाहर
बदलापुर जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक हिस्ट्रीशीटर सभासद की अज्ञात बदमाशों ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियां चलने से बाजार में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मृतक के परिवार वालो की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक सभासद था जिस पर बदलापुर थाने में दो दर्ज से अधिक मुकदमा दर्ज बताया जाता है वह एक दिसम्बर 2022 को जेल से छुटा बताया गया चर्चा के अनुसार मृत युवक उच्च न्यायालय में अधिवक्ता भी बताया जाता है।
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखरनपुर गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के पास कस्बा निवासी वार्ड संख्या-14 के सभासद योगेश यादव अपने साथियों के साथ पास में ही एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। उसी समय बदमाशों ने उन पर फायरिंग झोंक दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी फरार हो गए। योगेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। मौके पर मौजूद साथी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
सीओ बदलापुर ने बताया कि कल रात एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली तो पता किया गया तो पता चला परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए , जहाँ उसकी मौत होना बताया जाता है। परिवार वालो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही। मृतक खुद बदलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था उसके ऊपर 2 दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है।
यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: 31 जनवरी तक पालतू पशुओं का पंजीकरण कराना अनिवार्य, देरी करने पर लगेगा जुर्माना
