Farrukhabad Love Suicide : एक रस्सी से दो फंदे बनाकर प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, शव देख लोगों के उड़े होश
Farrukhabad Love Suicide फर्रुखाबाद में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Farrukhabad Love Suicide फर्रुखाबाद में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत पर काम करने के लिए बुलाने आए दोस्त ने खिड़की से शव लटकते देखे है। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए है।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। Farrukhabad Love Suicide शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला चौहट्टा में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से दो फंदे बनाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। सुबह दोस्त खेत पर काम करने के लिए युवक को बुलाने पहुंचा । दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो युवक और उसकी प्रेमिका फंदे पर लटक रहे थे।
घटना की जानकारी पर युवक के परिजन और मोहल्ले के लोग पहुंच गए। परिजनों ने रस्सी काट कर दोनों के शव नीचे उतार लिए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य के लिए नमूना लिए। सीओ और थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
मोहल्ला चौहट्टा निवासी राजीव यादव का 18 वर्षीय पुत्र संकेश अपने पिता से अलग अकेला रहता था। उसके पिता व परिवार के लोग दूसरे मकान में रहते हैं। संकेश घर के सामने रहने वाली 18 वर्षीय युवती से प्रेम करता था। मंगलवार सुबह कसबा का रहने वाला दोस्त गौतम खेत पर काम करने के लिए संकेश को बुलाने पहुंचा।
दरवाजा न खुलने पर उसने आवाज लगाई, कोई जवाब न आने पर गौतम ने खिड़की से देखा तो संकेश व युवती फांसी के फंदे पर लटके थे। यह देखकर वह चीख उठा, इससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। गौतम ने संकेश की ताई मंजू पत्नी संजीव को घटना की जानकारी दी। वह व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। हाथ डालकर कमरे के कुंडी खोल ली दी और रस्सी को काट कर दोनों के शव नीचे गिरा दिए।
शमसाबाद थानाध्यक्ष मनोज भाटी, सीओ कायमगंज सोहराब आलम मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच पड़ताल की। फोंरेसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य के लिए नमूना लिए। युवती के परिजनों को घटना स्थल पर बुलाया गया, उन्होंने आने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनका उससे कोई संबंध नहीं है।
प्रेमी युगल एक ही जाति के थे। संकेश इंटर मीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद खेती करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां की मौत होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इस कारण वह पिता से अलग दूसरे मकान में रहने लगा था।
