Hamirpur Murder : चार दिन से लापता युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या, मध्यप्रदेश से बरामद हुआ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Hamirpur Murder हमीरपुर में प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की गई है।

Hamirpur Murder हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र से गायब युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। मध्यप्रदेश के सतना इलाके से उसका शव बरामद हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हमीरपुर, अमृत विचार। Hamirpur Murder मौदहा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली  युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां चार दिन पूर्व गायब हुई युवती का शव मध्यप्रदेश के सतना जिला से बरामद होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।

मौदहा थाना अंतर्गत एक गांव में चार दिन पूर्व घर से मंदिर जाने को कह कर गई 21 वर्षीय आरती जब शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों में चिंता हुई। जिसके बाद उन्होंने आसपास रिश्तेदारों में उसकी जानकारी की, मगर कोई जानकारी न होने पर वह उसे ढूंढने का प्रयास करते रहे। तीन दिन बाद मध्य प्रदेश के जिला सतना पुलिस से फोन पर सूचना प्राप्त दी कि उनकी लड़की ने आत्महत्या कर ली है।

जिस पर परिजन सतना मध्यप्रदेश पहुंचे। जहां फांसी पर लटकने की बात बताकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि मृतका के भाई रामबाबू वह चाचा नरेश ने युवती को फांसी पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं दबी जुबान ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। अभी तक परिजनों ने किसी के खिलाफ भी कोतवाली में मामला दर्ज नहीं करवाया जिससे कहीं न कहीं मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

संबंधित समाचार