ब्रिटेन में भारी हिमपात, तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट... आवागमन ठप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन में रात को तापमान में -15 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के कारण आवागमन ठप हो गया है। द सन की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में कहा गया कि यहां तापमान में भारी गिरावट आने से सड़कें, ट्रेनों और उड़ानें स्थगित कर दी गयी हैं। 

देश के नागरिक कंपकपाती ठंड में घरों के अंदर दुबकर बैठने को मजबूर हैं। यहां स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने मोटर चालकों को उत्तरी और पूर्वी तटीय क्षेत्रों में लगातार हिमपात के कारण वाहन प्रयोग न करने की चेतावनी दी है। ब्रिटेन के मौसम विज्ञानी मैथ्यू लेहर्ट ने कहा कि इस सप्ताह तक लगातार हिमपात के कारण ठंड की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें :- ट्विटर ने अपने ‘Trust & Safety’ सलाहकार समूह को किया भंग, जानिए वजह

संबंधित समाचार