गाजियाबाद: 1575 करोड़ के घोटाले में 12 के खिलाफ केस दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। एक बड़े घोटाले में बारह अधिकारीयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर फिलहाल छानबीन चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के छह अधिकारियों समेत 12 के खिलाफ 1,575 करोड़ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि बेल अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय की 10 साइटों पर 1,575 करोड़ रुपये के ठेके मनमाने तरीके से देकर कई कंपनियों को लाभ पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियां और इनके तीन डायरेक्टर भी आरोपी बनाए गए हैं। सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण के विशषे न्यायाधीश वत्सल श्रीवास्तव की कोर्ट में एफआईआर की कॉपी पेश कर दी है। चार्जसीट आने के बाद अदालत इस पर कार्यवाई शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें - बुलंदशहर: बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लगानी पड़ती है लंबी दौड़, सीएचसी पर नहीं मिलता है इलाज  

संबंधित समाचार