लखनऊ: JDU ने इस मंत्री को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया यूपी प्रभारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू (JDU) ने अपना यूपी प्रभारी तय कर दिया है। पार्टी की तरफ से मंगलवार को इसके लिए श्रवण कुमार के नाम की घोषणा कर दी गयी है। बताते चलें कि वर्तमान में श्रवण कुमार बिहार सरकार में मंत्री हैं। उनके जिम्मे ग्रामीण विकास मंत्रालय विभाग है। गौरतलब है कि यूपी में निकाय चुनाव होने वाले हैं साथ ही आगामी लोकसभा के चुनावों को लेकर भी राजनीतिक दल अपनी गतिविधियां शुरू कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार जेडीयू अपने आप को प्रदेश में ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने में लगी हुई है।   

ये भी पढ़ें - डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 4 शोधार्थियों को मिली पीएचडी की उपाधि 

संबंधित समाचार