लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या घटी, मंगलवार को मिले 7 केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा काफी कम हो गई है। मंगलवार को यहां 7 डेंगू मरीज पाये गये। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार अलीगंज-3, चन्दरनगर-3, इन्दिरानगर-1 में केस पाए गए। उन्होंने बताया कि करीब 2622 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल आठ घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। 

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
- वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।
- अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। 
- प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदले, कूलर आदि में ज़्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे। 
- घरो और होटल के वाटर टैंक में लार्वीवोरस फिश का उपयोग करे।
- बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।

ये भी पढ़ृे:- फाइलेरिया से बचने के लिए एमडीए राउंड के दौरान दवा का सेवन जरूर करें : डॉ. वीपी सिंह

संबंधित समाचार