फाइलेरिया से बचने के लिए एमडीए राउंड के दौरान दवा का सेवन जरूर करें : डॉ. वीपी सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को राजधानी के इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर फाइलेरिया  मरीजों का रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता प्रबंधन(एममडीपी) पर अभिमुखीकरण किया गया एवं  एममडीपी किट वितरण  कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस मौके पर 75 फाइलेरिया मरीजों को किट प्रदान की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेशनल वेक्टर बार्न डिजीजकंट्रोल प्रोग्राम- उत्तर प्रदेश  के अपर निदेशक डा. वीपी सिंह ने कहा कि जागरूकता की कमी, लापरवाही या अनजाने में दवा  सेवन न करने से इस बीमारी से आप लोग फाइलेरिया ग्रसित  हुए हैं। उनको ध्यान रखना चाहिए कि समय से जरूरी दवाओं का सेवन जरूर करें। डॉ.सिंह ने कहा कि फ़ाइलेरिया से बचाव ही इसका सही उपचार है यदि यह बीमारी हो गई तो यह पूरी तरह से ठीक नहीं होती है |  उचितप्रबंधन से प्रभावित अंगों की देखभाल की जा सकती है और रोजमर्रा के काम किए जा सकते हैं । 

एमएमडीपी किट से मिलेगी राहत 
डॉ सिंह ने कहा कि इसीलिए फाइलेरिया रोगियों को  एमएमडीपी किट दिए जाने का प्रावधान है ताकि उन पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े । किट में तौलिया, मग, टब, साबुन और एंटी सेप्टिक क्रीम होती है । इनका उपयोग करके फाइलेरिया रोगी अपने प्रभावित अंगों को सही से देखभाल करें और बीमारी का प्रबंधन करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. बिमल बैसवार ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी मच्छर के काटने से होती है । इसके लक्षण पांच से 15 साल बाद दिखाई देते हैं और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है । इसलिए मच्छरों से बचें औरजब आशा कार्यकर्ता दवा खिलाने के लिए आएं तो खुद भी खाएं और घर के सदस्यों और आस-पास  के लोगों को भी दवा का सेवन करने के लिए कहें। 

इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डा. रितु श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सदस्यों द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन में  सराहनीय काम किया जा रहा है । वह खुद अपनी देखभाल तो कर ही रहे हैं, साथ में आस- पास के लोगों को भी इस बीमारी से बचने के बारे में बता रहे हैं तथा सामूहिक दवा  सेवन  के लिए प्रेरित कर रहे हैं । इस मौके पर  फाइलेरिया रोगियों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई और देखभाल के बारे में प्रदर्शन करके समझाया गया। इस अवसर पर इटौंजा क्षेत्र के मदारीपुर, पहाड़पुर, नगुआमऊ, मझगवां,जलालपुर,नवरंगपुर, अमानीगंज,  मरपा गाँव के अनिल, मालती, आनंद कुमार, रामकली, रेखा अग्निहोत्री, रामलली सहित लगभग 75  लोगों को एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला सर्विलांस अधिकारी डा.निशांत निर्वाण,  जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, सीएचसी अधीक्षक डा. ए.के.दीक्षित, जिला मलेरिया इकाई के सदस्य,  सीएचसी के अधिकारी और कर्मचारी व सीफॉर की टीमतथा पाथ संस्थाके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़े:-लखनऊ में लागू हुई धारा 144, त्योहारों को देखते हुए लिया गया निर्णय

संबंधित समाचार