लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सैयद ने बहादुर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ।  लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सैयद ने कमांडेंट आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज एंड ऑफिसर-इन-चार्ज एएमसी रिकॉर्ड्स का पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ के युद्ध स्मारक 'श्रद्धांजलि' पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस समारोह में आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एंड कॉलेज, लखनऊ के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों, जवानों और रंगरूटों ने भाग लिया।

जनरल ऑफिसर को 10 जनवरी 1986 को आर्मी मेडिकल कोर में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एमसीजी मेडिकल कॉलेज, बेरहामपुर से एमबीबीएस की डिग्री और एसएसजीएच और मेडिकल कॉलेज (बड़ौदा) से एमडी (पीएसएम) की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने लंबे और शानदार करियर में सशस्त्र बलों की विभिन्न प्रशासनिक और पेशेवर नियुक्तियों में काम किया है। सेना चिकित्सा कोर केंद्र और कॉलेज के कमांडेंट और सेना चिकित्सा कोर के अभिलेख, प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले जनरल आफिसर मुख्यालय पश्चिमी कमान में मेजर जनरल (मेडिकल) के पद पर तैनात थे।

संबंधित समाचार