लखनऊ पहुंची हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, सीएम योगी ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारत के ओलंपिक इतिहास में हॉकी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। हॉकी में भारत ने अब तक 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 12 मेडल अपने नाम किए हैं। ओडिशा में 13 जनवरी, 2023 से मेंस हॉकी वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है। इससे पहले ट्रॉफी अपने देशव्या्पी दौरे पर है। इसी कड़ी में रांची से चलकर यह ट्रॉफी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रॉफी का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हॉकी के लिए यूपी सबसे बेस्ट है। उन्होंने कहा हॉकी के सभी खिलाडियों को इस अवसर पर मैं बधाई देता हूँ। उन्होंने देश में खेल के प्रति बढ़ते रुझान पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।  

लखनऊ में ट्रॉफी का कई जगह स्वागत किया गया। साथ ही शहीद स्मारक पार्क पर फोटो सेशन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में खेल निदेशक आरपी सिंह भी मौजूद रहे। राजधानी लखनऊ में 47 सालों के बाद हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी लोगों के बीच ख़ूब उत्साह बिखेर रही है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: स्टाफ नर्सों ने काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला 

संबंधित समाचार