गैंडे की दस्तक : रात भर गांव में मचाता रहा उत्पात, गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उर्रा, बहराइच। ककरहा रेंज के जंगल से सटे खेतों में गैंडे ने रात भर उत्पात मचाया। किसानों के गन्ने के फसल को तहस नहस कर दिया। अभी तक वन कर्मी गांव नहीं पहुंचे हैं। गैंडे की आवक से गांव के लोग परेशान हैं।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज से सटे गांव में बीते एक सप्ताह से घंटे की दस्तक काफी बढ़ गई है। मंगलवार को दिन में गैंडा गन्ने के खेत में पहुंच गया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गैंडा जंगल की ओर गया था। एसडीओ मनीष शर्मा, वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह, वन रक्षक संतोष कुमार समेत अन्य ने मुआयना कर ग्रामीणों को सतर्क किया था।

वहीं देर रात को गैंडे ने पुनः दस्तक दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक तीन की संख्या में गैंडे ने गन्ने के खेत पहुंच कर फसल को रौंद डाला। गैंडे की दस्तक के चलते लोग रात भर सो नहीं सके। कभी सड़क मार्ग तो कभी गांव में आवक के चलते लोग परेशान दिखे। सभी ने जानकारी वन विभाग को दी है। वन कर्मियों की टीम अभी मौके पर अभी तक नहीं पहुंची है। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि वन कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-आगरा : कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

संबंधित समाचार