सभी शासकीय विद्यालयों के नाम शहीदों और महापुरुषों के नाम पर होंगे: नरोत्तम मिश्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इंदौर। मध्यप्रदेश के गृह एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) के सभी 234 शासकीय विद्यालयों के नाम वीर शहीदों और महापुरुषों के नाम पर होंगे। स्कूलों में उनकी जीवन-गाथा भी चित्रों के साथ अंकित की जायेगी।

यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन लोगों की मौत अन्य पांच घायल

आधिकारिक जानकारी के अनुसार महू विकासखण्ड के समस्त शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, परियोजनाओं के नामकरण के लिये गठित समिति की बैठक में यह जानकारी दी गयी। डॉ मिश्रा ने बैठक के पूर्व भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा कि इस स्थल को सुरम्य और मनमोहक बनाने के लिये कार्य किया जा रहा है। भगवान परशुराम हमारे आराध्य हैं। उनकी जन्म-स्थली का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। बैठक में जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हस्तांतरित संपत्ति को माता-पिता वापस नहीं ले सकते: मद्रास उच्च न्यायालय

संबंधित समाचार