भाजपा सरकार ने लोगों का जिंदा रहना किया मुश्किल :अखिलेश यादव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय, महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों का जिंदा रहना मुश्किल कर दिया है। किसान सबसे ज्यादा मुश्किल में हैं, कर्ज के दबाव में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और कुछ पूंजीपतियों और बड़े उद्योग घरानों के समर्थन में है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि नए सत्र में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार ने गन्ने का मूल्य तय नहीं किया है। गन्ना किसानों को अभी पिछले सत्र का भी बकाया भुगतान नहीं हुआ है। कायदे से तो किसान को गन्ना मूल्य के बकाया पर ब्याज भी मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार मूलधन ही नहीं दे पा रही है। भाजपा सरकार ने 14 दिन के बाद किसानों के गन्ना मूल्य पर ब्याज देने का वादा किया था। अब मिल मालिकों के दबाव में भाजपा सरकार किसानों से धोखा दे रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने एमएसपी पर अपनी नीति अब तक स्पष्ट नहीं की है, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों के पिछले बड़े आंदोलन के दौरान एमएसपी देने का आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: बेटी के साथ दुराचार के प्रयास मामले में पिता को पांच साल की सजा

संबंधित समाचार