आज का राशिफल। 15 दिसंबर, 2022
मेष
आज व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। विवाह योग्य संतान का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंधों के बीच आयी गलतफहमियों को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
वृष
आज जल्दबाज़ी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। परिजनों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आपके अच्छे कार्यों की सराहना होने के बजाय लोग उसकी आलोचना कर सकते हैं।
मिथुन
आज वरिष्ठ लोगों की अवहेलना न करें। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक रिश्तों में संवादहीनता के कारण समस्या हो सकती है। रक्तचाप के रोगियों को ठंड को लेकर विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
कर्क
आज महत्वपूर्ण कार्यों के लिए योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। व्यापार में लाभ होगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह
आज आप रुके हुए कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। जीवनसाथी आपका मानसिक और आर्थिक रूप से काफी सहयोग करेगा। मित्रों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे।
कन्या
आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ के कार्यों में आपका धन बर्बाद होगा। सहकर्मियों से व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है। आपके काम की लोग उपेक्षा कर सकते हैं। आय की अपेक्षा आपके खर्चों में अधिकता रहेगी।
तुला
आज कार्यक्षेत्र की तनावयुक्त परिस्थितियों को हल करने में सफल होंगे। नया काम शुरू करना हर दृष्टिकोण से उत्तम है। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े प्रपोज़ल मिलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
आज कारोबार में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। मन में वैराग्य के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। खराब स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा।
धनु
आज व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी दिनचर्या में सुधार आएगा। अधिकारी वर्ग से बहस न करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका समय बीतेगा। बच्चों की समस्याओं को हल्के में न लें। उनका मार्गदर्शन लगातार करते रहें।
मकर
आज अपने अनुभवों को दूसरों पर अध्यारोपित न करें। आय के साधनों में कमी आ सकती है। यदि कोई प्रेजेंटेशन आदि दे रहे हैं तो पहले ही पूरी तैयारी कर लें। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।
कुंभ
आज व्यापार में गति तीव्र होने के योग बन रहे हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पारिवारिक जीवन आनंद और उल्लास से भरपूर रहेगा। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। प्रेमी जन के माध्यम से आपको उपहार मिल सकता है।
मीन
आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा उदासीन है। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र कर सकते हैं। पहले की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों के बीच अपनी योग्यता को सिद्ध करेंगे।
