लखनऊ: रोडवेज के लापता चालक नौकरी से होंगे बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के ​तहत संविदा पर रोडवेज बसों को चलाने वाले गायब चालकों की नौकरी समाप्त होगी। पांच-पांच साल, आठ-आठ साल से नौकरी करने वाले रोडवेज के संविदा चालक अचानक लापता हो गए। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लेकर अब तक ड्यूटी पर भी नहीं आए। लखनऊ क्षेत्र में ऐसे 13 …

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के ​तहत संविदा पर रोडवेज बसों को चलाने वाले गायब चालकों की नौकरी समाप्त होगी। पांच-पांच साल, आठ-आठ साल से नौकरी करने वाले रोडवेज के संविदा चालक अचानक लापता हो गए। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लेकर अब तक ड्यूटी पर भी नहीं आए। लखनऊ क्षेत्र में ऐसे 13 ड्राइवरों की सूची तैयार की गई हैं। जिन्हें लापता घोषित करते हुए संविदा समाप्त करते हुए उनकी धरोहर धनराशि भी जब्त कर ली गई। ऐसे कर्मी नौकरी से बर्खास्त होंगे।

लखनऊ परिक्षेत्र के कैसरबाग, आलमबाग, अवध डिपो, चारबाग, बाराबंकी, हैदरगढ़, उपनगरीय डिपो व बाराबंकी डिपो मिलाकर करीब तीन हजार संविदा चालक परिचालक हैं। इनमें काफी संख्या में लॉकडाउन के बाद से ड्यूटी करने नहीं आ रहे है। ऐसे कर्मियों की हर डिपो पर सूची तैयार कराई जा रही है। सूची में ऐसे कर्मी भी शामिल किए जाएंगे जो महीने में मात्र 10 दिन ही ड्यूटी की हैं।

इन संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बताते है कि चारबाग डिपो के अवधेश कुमार तिवारी, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार निगम। अवध डिपो के अखिलेश कुमार सोनी, अखिलेश त्रिवेदी, अरविंद कुमार शर्मा, बृज किशोर, वेद प्रकाश। उपनगरीय डिपो के नवीन कुमार, अवधेश कुमार द्वितीय, रामप्रताप सैनी। हैदरगढ़ डिपो के आलोक चतुर्वेदी व अनीस अहमद को संविदा की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

संबंधित समाचार