विपक्षी सदस्य राज्यों में वैट कम कराएं, पेट्रोल-डीजल का मूल्य कम हो जाएगा : हरदीप पुरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें वैश्विक स्तर के दाम के मुकाबले कम हैं तथा विपक्षी सदस्यों को अपनी पार्टियों के शासन वाले प्रदेशों में वैट कम करवाना चाहिए ताकि कीमतें कम हो सकें। 

उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों की टोकाटाकी के बीच कहा कि पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में कोई कमी नहीं की, जबकि कई भाजपा शासित प्रदेशों और कुछ अन्य राज्यों ने इसे कम किया है। पुरी ने कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, पिछले आठ साल में पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी बहुत कम हुई है। यह 1974 के बाद सबसे कम बढ़ोतरी है।

उनका कहना था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें उत्पादन लागत, परिवहन लागत, बीमा शुल्क और मुद्रा विनिमय दर के आधार पर तय होती हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद डीलर के हिस्से का मुनाफा होता है तथा फिर केंद्रीय उत्पाद शुल्क है और राज्यों का वैट भी लगता है। उन्होंने कहा, कई राज्यों ने वैट में कमी की है। इनमें कई भाजपा शासित राज्य हैं और कुछ अन्य पार्टियों के शासन वाले राज्य भी हैं। कुछ राज्य प्रति लीटर पेट्रोल पर 17 रुपये का वैट लेते हैं तो कुछ राज्य 32 रुपये लेते हैं। 

पुरी ने कहा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश ने वैट में कटौती नहीं की। (विपक्षी) सदस्यों से कहना चाहूंगा कि वे अपनी राज्य सरकारों से कहें कि वैट कम कर दें तो आपके यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 40 प्रतिशत बढ़ी तो भारत में दो प्रतिशत ही बढ़ी। उनका कहना था कि सरकार ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और इसे किफायती रखने को लेकर प्रतिबद्ध है। 

ये भी पढ़ें- राज्यसभा में विपक्षी व सत्ताधारी भाजपा सदस्यों के हंगामे की भेंट चढ़ा शून्यकाल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म