उप्र: दलित अभियंताओं का प्रमोशन रोकने में जुटे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन के कुछ अधिकारी दलित अभियंताओं के हकों पर ताला मारने की कोशिश में लगे हुए हैं। ये सभी अधिकारी कुछ ऐसा करना चाह रहे हैं कि दलित अभियंताओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा सके। यह आरोप कोई और नहीं उत्तर प्रदेश पॉवर आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन के कुछ अधिकारी दलित अभियंताओं के हकों पर ताला मारने की कोशिश में लगे हुए हैं। ये सभी अधिकारी कुछ ऐसा करना चाह रहे हैं कि दलित अभियंताओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा सके। यह आरोप कोई और नहीं उत्तर प्रदेश पॉवर आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी लगा रहे हैं। इन सभी पदाधिकारियों ने दलित अभियंताओं को उनका हक मिल सके इसके लिए गुरुवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की और मांग संबंधित ज्ञापन दिया।

इस दौरान संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी ऊर्जा निगमों में आने वाला प्रमोशन का बैकलॉक का बैच 1992 अन्य बैच जिनकी पदोन्नतियां इसी माह होनी है। इन सभी प्रमोशन को पावर कार्पोरेशन के कुछ उच्चाधिकारी प्रमोशन की व्यवस्था बदलने की को​​शिश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मंत्री जी को दिए गए ज्ञापन में यह मुद्दा उठाया गया कि पावर कार्पोरेशन में वर्तमान में जो भी अधिशाषी अभियंता से अधीक्षण अभियंता का प्रमोशन होना है। यह 1992 का बैच जो कि पूरा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का है। इनके प्रमोशन को रोकने की कोशिश की जा रही है।

पदाधिकारियों ने बताया इस बात की जानकारी सभी लोगों को है कि सपा सरकार में दलित समाज अभियंताओ को रिवर्ट कर उन्हें अपमानित किया गया था। अब जब काफी समय बाद इन सभी अभियंताओं की डीपीसी होनी है तो उन्हें रोकने की तैयारी हो रही है। जो कि दलित विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहा है।

संबंधित समाचार