सुल्तानपुर: कमरे में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
अमृत विचार, धम्मौर, सुल्तानपुर। जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी का शव संदिग्ध परस्थिति में घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। धम्मौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धम्मौर थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर निवासी विजय कुमार की 16 वर्षीय पुत्री शालिनी का शव घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी से बने फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया।
सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। धम्मौर थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि किशोरी काफी दिन से मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। तनाव के चलते ही उसने फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सड़क पर खड़ी पिकप से टकराई कार, महिला समेत दो घायल
