अयोध्या: ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीर व वीडियो

अयोध्या: ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीर व वीडियो

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मंदिर के गर्भगृह पर आकर्षक नक्काशीदार पत्थरों को लगाया जा रहा है। राम जन्मभूमि में चल रहे निर्माण कार्य की पूरी जानकारी देशभर के भक्तों को दिए जाने के लिए एक बार फिर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीर और वीडियो क्लिप को अपने टि्वटर हैंडल के माध्यम से जारी किया है। 

राम मंदिर निर्माण के कार्य में फाउंडेशन पर मंदिर की दीवारों को खड़ा किए जाने के साथ लगने वाले 166 स्तंभों को भी लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट की माने तो गर्भगृह व मंडप को भी बनाये जाने का कार्य चल रहा है। अब तक दो दर्जन खंभों को खड़ा किया जा चुका है। मंदिर के भूतल को समय से पूरा किया जा सके,  इसके लिए इस कार्य को तीन शिफ्ट में वर्कर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - हरदोई: बकायेदार ने वसूली टीम पर फेंका लाल मिर्च