आज का राशिफल। 16 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज कुछ रिश्तेदार आपके विषय में गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। जॉब में आपका प्रभाव मजबूत होगा। कमीशन संबंधी कार्यों से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। सहकर्मियों का अनादर न करें। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट मिल सकता है।

वृष

आज ऑफिस में अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। प्रबुद्ध हस्तियों के साथ आपके संबंध मधुर होने की संभावना बन रही है। आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी। पुराना कर्ज चुकाने में आसानी होगी। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।

मिथुन

आज कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बॉस और अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ हो सकता है।

कर्क

आज नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। कारोबार को लेकर यात्रा की योजना बनाएंगे। धन की कमी के कारण प्रोजेक्ट्स में बाधा आ सकती है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेनी चाहिए। अपने विचारों को सबसे शेयर न करें।

सिंह

आज मेहनत से पीछे न हटें। घर का माहौल काफी खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी से अपनी भावनाओं को शेयर कर सकते हैं।

कन्या

आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आप नया काम शुरू करने में झिझक की अनुभूति करेंगे। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। विदेश में रह रहे मित्रों से मुलाक़ात होगी। परिवार के लोग आपको काफी खुश रखेंगे।

तुला

आज दूसरों के कार्यों की बजाय अपने काम से काम रखें। प्रेम संबंधों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करने से बचें। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें।

वृश्चिक

आज अपने स्वभाव में बदलाव करने की आवश्यकता है। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आपके लिए दिन शुभ है। मित्रों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे।

धनु

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद ऑफर किया जा सकता है। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखना उचित नहीं है।

मकर

आज व्यापार में बड़ा फेरबदल करने के लिए दिन शुभ नहीं है। गृहोपयोगी वस्तुओं की ख़रीदारी करने की विचार बनाएंगे। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन रही है। अपनी उपलब्धियों को लेकर थोड़े अहंकारी हो सकते हैं।

कुंभ

आज अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बदलते मौसम को लेकर थोड़ी समस्या होगी। पीठ और गर्दन में दर्द की शिकायत होने की संभावना बन रही है। मित्र आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं।

मीन

आज व्यापार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जाने का विचार बनाएंगे। जल्दबाज़ी में गलत निर्णय ले सकते हैं।