शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही की मौत
शाहजहांपुर/तिलहर, अमृत विचार। नेशनल हाइवे पर खानपुर बंथरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत की खबर सुनकर एसपी, एएसपी सिटी, सीओ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: हिमाचल जैसा यूपी में भी होगा बदलाव- संजय कपूर
आजमगढ़ जिले के थाना सरायमीर के गांव फूलपुर नंदाव निवासी 45 वर्षीय संदीप कुमार यादव पुलिस विभाग में 2006 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी पोस्टिंग तिलहर 112 पीआरपी थी। वह परिवार के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहता था। वह शाम सात बजे अपने आवास से तिलहर थाना ड्यूटी पर जा रहा था। नेशनल हाइवे पर खानपुर बंथरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सिपाही घायल हो गया।
सूचना मिलने पर तिलहर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को लेकर अस्पताल आई। जहां डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। चालक वाहन लेकर भाग गया। सिपाही की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सिपाही के मरने की खबर पुलिस अधिकारियों को दी गई। एसपी, एएसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ तिलहर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी की। एसपी एस आनंद ने बताया कि तिलहर में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पुलिस ने देह व्यापार के बजाय शांति भंग में कर दिया पूर्व चेयरमैन का चालान
