बरेली: 15 दिसंबर हो गई असहायों को सरकारी कंबल नहीं बंटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 15 दिसंबर की तारीख भी गुजर गई। सर्दी भी तेजी से बढ़ रही है। दिन में धूप के बीच ठिठुरन हो रही है। शाम के साथ रात और सुबह में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। इससे उन लोगों के लिए सर्दी से बचाव करना मुश्किल हो रहा है जो निर्धन के साथ असहाय हैं और चौराहों पर घूमते रहते हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: जमीन दिखाकर कराया इकरारनामा, 17.70 लाख रुपये हड़पे

सरकार ने असहाय लोगों को ठंड से बचाव करने के लिए सरकारी कंबल बांटने के लिए जिला प्रशासन को 30 लाख रुपये करीब एक माह पहले ही आवंटित कर दी थी। मगर जिला प्रशासन अभी तक कंबल खरीदने के लिए कंपनी का चयन नहीं कर सका है। जेम पोर्टल पर निविदा की कार्रवाई से लेकर वित्तीय बिड खोलने में काफी समय गुजर गया। 22 कंपनियों ने निविदा में प्रतिभाग किया था इसमें से 10 कंपनियों ने ही कागजात जमा किए थे। 

गुरुवार को मुख्य कोषाधिकारी की निगरानी में वित्तीय बिड खोली गई। अब कंपनी चयन की प्रक्रिया कर कंबल खरीद की मांग जारी होगी। इधर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि जेम पोर्टल पर प्रक्रियाएं पूरी कराई गई हैं। वित्तीय बिड खुलने के बाद कंपनी चयनित की जाएगी। जल्द कंबल खरीदकर तहसीलों को बांटने के लिए भिजवाए जाएंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: कृषक उत्पादक संगठन के लिए आईवीआरआई में लगा प्रशिक्षण शिविर

 

संबंधित समाचार