कर्नाटक के साथ जारी सीमा विवाद का हल चाहता हूं: मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं- शिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक के साथ लंबे समय से जारी सीमा विवाद को हल करने की इच्छुक है और इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं चाहती। शिंदे और कर्नाटक के उनके समकक्ष बसवराज बोम्मई ने सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच बढ़ते तनाव और वाहनों पर हमलों की पृष्ठभूमि में बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 

ये भी पढे़ं- 'दुनिया कुछ भी कर ले, हम जैसे लोग जिंदा रहेंगे', पठान फिल्म विवाद पर आया SRK का बयान

शिंदे ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बोम्मई ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी ट्वीट नहीं किया जिससे महाराष्ट्र के लोगों की भावनाएं आहत हुई हों। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक के साथ लंबे समय से जारी सीमा विवाद को हल करने की इच्छुक है और इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं चाहती। 

ये भी पढे़ं- 'देश में करोड़ों लोग शराब पीते हैं, क्या उन सभी को मर जाना चाहिए', सुशील मोदी का CM नीतीश पर निशाना

 

संबंधित समाचार