FIFA World Cup 2022 : लियोनेल मेस्सी पर होगा अर्जेंटीना की उम्मीदों का सारा दारोमदार, कोच Lionel Scaloni ने तारीफ में पढ़े कसीदे
मेस्सी का सपना लुसैल स्टेडियम पर रविवार को होने वाले फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब जीतने का है
दोहा। अपना दूसरा और आखिरी विश्व कप फाइनल खेलने जा रहे लियोनेल मेस्सी पर पूरे देश की उम्मीदों का दारोमदार होगा। आठ साल पहले वह खिताबी मुकाबले में चूक गए थे लेकिन उन जख्मों को अब दोबारा हरा नहीं होने देना चाहेंगे। अर्जेंटीना ने तीन दशक से अधिक समय से विश्व कप नहीं जीता है।
Antoine Griezmann cautions France to be wary of Messi 🙌 #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 15, 2022
मेस्सी का सपना लुसैल स्टेडियम पर रविवार को होने वाले फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब जीतने का है क्योंकि अपने सुनहरे कैरियर में इसके अलावा वह सब कुछ जीत चुके हैं। इसके साथ ही वह इस दौर के महानतम खिलाड़ियों के मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मीलों पीछे छोड़ देंगे जो अभी तक विश्व कप नहीं जीत सके हैं। 37 वर्ष के रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई और विश्व कप जीतने का उनका सपना अधूरा ही रह गया।
Leo Messi’s reaction on seeing Sergio Aguero waiting to give him the Player Of The Match Award. 😍@budfootball @budweiser_ar @BudweiserIndia
— Leo Messi 🔟 (@WeAreMessi) December 16, 2022
pic.twitter.com/k1nnM6i6jH
कोच Lionel Scaloni ने की मेस्सी की तारीफ
अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी (Lionel Scaloni) ने कहा, जब भी हम मेस्सी को खेलते देखते हैं तो वह हमें खास महसूस कराता है। उन्होंने कहा, उसमें कुछ तो है कि लोग उसे पसंद करते हैं। सिर्फ अर्जेंटीना में ही नहीं, हर जगह। हम खुशकिस्मत हैं कि वह हमारी टीम में है। अर्जेंटीना के लिए डिएगो माराडोना के बाद मेस्सी का ही नंबर आता है लेकिन विश्व कप जीतने पर वह माराडोना के समकक्ष हो जायेंगे। माराडोना ने 1986 में मैक्सिको में टीम को खिताब दिलाया था। मेस्सी को पता है कि उनके पास यह आखिरी मौका है और वह कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते। इस विश्व कप में वह फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे के बराबर पांच गोल कर चुके हैं। इसके साथ ही कई गोलों में सूत्रधार की भूमिका भी निभाई।
आंकड़ों में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी
फीफा विश्वकप 2022 के रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए अर्जेंटीना और फ्रांस की टीमे कमर कस चुकी हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो अर्जेटीना का पलड़ा भारी दिखता है मगर बड़े उलटफेर का गवाह बन चुका मौजूदा विश्वकप का फाइनल रोमांच से भरपूर होना तय है। अर्जेंटीना और फ्रांस इससे पहले आधिकारिक मैचों में 12 बार भिड़ चुके हैं, जिसमें अर्जेंटीना ने छह जीते और तीन हारे हैं। दोनो टीमों के बीच आखिरी मुकाबला रूस में 2018 विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में हुआ था जिसमें फ्रांस ने 4-3 से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच पहली आधिकारिक भिड़ंत 15 जुलाई 1930 को विश्व कप में हुई थी, जिसमें अर्जेंटीना को एक गोल से जीत मिली थी। इसके बाद 1971,1974,1978 विश्वकप,2007 और 2009 में भी अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ हुए मैचों में जीत हासिल की थी वहीं फ्रांस ने आठ जनवरी 1971 और 26 मार्च 1986 को अर्जेंटीना को हराया था। इसके अलावा 1965,1972 और 1977 में दोनो टीमे एक दूसरे के खिलाफ गोल करने में असफल रही थी।
ये भी पढ़ें : FIFA WOrld Cup 2022 : 'आखिरी कदम' उठाने के लिये तैयार हैं फ्रांस के कोच डेसचैम्प्स, जानिए क्या कहा?
