बहराइच: टीकाकरण से इंकार परिवार की हुई काउंसिलिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के आंबा पोखर गांव के समुदाय विशेष के लोगों ने टीका लगाने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर अधीक्षक समेत अन्य गांव पहुंचे। सभी ने काउंसिलिंग कर इंकार परिवार को टीका लगाया।

बलहा विकास खंड के आंबा पोखर गांव में शुक्रवार को पीएचसी अमवा हुसैनपुर के स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को बीमारियों से बचाव का टीका लगाने पहुंचे। यहां स्वास्थ्य टीम को समुदाय विशेष के लोगों ने टीका लगवाने से इंकार कर दिया। जिस पर अधीक्षक डॉक्टर संजय सोलंकी, डीएमसी यूनिसेफ हवलदार सिंह, ग्रामीण नोडल डॉक्टर आरके प्रसाद, डॉक्टर अमान की टीम गांव पहुंची। सभी ने परिवार को समझाया। साथ ही टीके से होने वाले फायदे के बारे में बताया। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने पर कोई साइड इफेक्ट न होने की बात कही। जिस पर सभी ने टीका लगवाया। 

डॉक्टर संजय सोलंकी ने बताया कि दो परिवार के 16 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान बीसीपीएम पंचम ऋषि, धर्मेंद्र चौहान, घनश्याम वर्मा, अजीत वर्मा, ब्लॉक प्रतिनिधि यूनिसेफ राजेंद्र पाल, मौलाना शरीफ समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: यूपी में निवेश पर अखिलेश ने कसा तंज- Tweet कर लिखी ये बड़ी बात 

संबंधित समाचार