5G NETWORK : देश के इन शहरों में  दी जाएगी 5जी सेवाएं, संचार राज्य मंत्री देवु सिंह चौहान ने दी जानकारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि 1 अक्टूबर 2022 से 5जी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और 26 नवंबर तक देश के 50 शहरों में यह सेवाएं दी जा रही हैं।

राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में संचार राज्य मंत्री देवु सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों... दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, असम, केरल, बिहार, आंध्रप्रदेश और गुजरात के 50 शहरों में 5जी सेवाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि गुजरात के सर्वाधिक 15 शहरों में ये सेवाएं उपलब्ध हैं। चौहान ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 26 नवंबर 2022 तक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 20980 बेस स्टेशनों की स्थापना की जा चुकी है।

दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) हर सप्ताह औसतन करीब 2500 बेस स्टेशनों की स्थापना कर रहे हैं। उनके अनुसार, फिलहाल वे, 5जी के लिए अनुकूल उपकरण वाले ग्राहकों को बिना अतिरिक्त शुल्क के यह सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : नए साल में Honda देगी झटका!, 30,000 रुपए बढ़ जाएंगे वाहनों के दाम

संबंधित समाचार