SC में शीतकालीन अवकाश के दौरान कोई वेकेशन बेंच नहीं होगी : CJI चंद्रचूड़

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अदालत कक्ष में मौजूदा वकीलों से कहा, कल से एक जनवरी तक कोई पीठ उपलब्ध नहीं होगी। शीर्ष अदालत का शुक्रवार से दो सप्ताह का शीतकालीन अवकाश आरंभ हो जाएगा।

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान यानी 17 दिसंबर से एक जनवरी तक उच्चतम न्यायालय की कोई पीठ उपलब्ध नहीं होगी। केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्य सभा में कहा था कि लोगों को लगता है कि अदालत की लंबी छुट्टियां फरियादियों के लिए सुविधाजनक नहीं है। किरेन रिजिजू के इस बयान के मद्देनजर प्रधान न्यायाधीश की यह घोषणा महत्वपूर्ण है। 

ये भी पढ़ें:-तमिलनाडु की आपत्ति के बाद पेरिस के नीलामी घर ने नटराज की मूर्ति की नीलामी रोकी 

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अदालत कक्ष में मौजूदा वकीलों से कहा, कल से एक जनवरी तक कोई पीठ उपलब्ध नहीं होगी। शीर्ष अदालत का शुक्रवार से दो सप्ताह का शीतकालीन अवकाश आरंभ हो जाएगा। इसके बाद न्यायालय का कामकाज दो जनवरी को आरंभ होगा। अदालत की छुट्टियों संबंधी मामला पहले भी उठाया गया था, लेकिन पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण समेत न्यायाधीशों ने कहा था कि लोगों को यह गलतफहमी है कि न्यायाधीशों का जीवन बहुत आरामदायक होता है और वे अपनी छुट्टियों का आनंद उठाते हैं। 

न्यायमूर्ति रमण ने रांची में न्यायमूर्ति सत्यब्रत सिन्हा स्मारक व्याख्यान माला के उद्घाटन भाषण में जुलाई में कहा था कि न्यायाशीध रात भर जागकर अपने फैसलों के बारे में सोचते रहते हैं। उन्होंने कहा था, लोगों के मन में यह गलत धारणा है कि न्यायाधीशों की जिंदगी बहुत आराम की होती है, वे सुबह 10 बजे से केवल शाम चार बजे तक काम करते हैं और छुट्टियों का आनंद उठाते हैं, लेकिन यह विमर्श असत्य है...।

उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों की जिम्मेदारी बहुत ही बड़ी होती है क्योंकि उनके फैसलों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी प्रकार, दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि लोगों की यह धारणा गलत है कि अदालतें स्कूल की तरह छुट्टियां मनाती हैं।

ये भी पढ़ें:-किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपियों को उम्रकैद व 35 हजार रूपये जुर्माने की सुनायी सजा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा