अयोध्या: वरीद अहमद को मिला युवा साइंटिस्ट अवार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। शहर के खुर्दमहल निवासी वरीद अहमद को विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2020 का युवा साइंटिस्ट अवार्ड मिला है। यह अवार्ड युवा वर्ग का सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार है। यह अवार्ड उन्हें इंडियन नेशनल साइंस अकादमी के 88वें वार्षिक सम्मेलन में दिया गया, जो कि 14 से 16 दिसम्बर को विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था। 

उन्हें यह पुरस्कार टीबी के बैक्टीरिया पर काम करने की वैज्ञानिक समझ विकसित करने के लिए दिया गया। यह शोध उन्होंने भारत के उच्चतम शोध संस्थान, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस, बैंग्लौर (आईआईएसी) में अपनी पीएचडी के समय किया था। वरीद ने पहले भी नेट-जेआरएफ, गेट एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप प्राप्त की है। वह इस समय स्विटज़रलैंड के ज़्यूरिक शहर स्थित रेज्यूवेरॉन नामक कम्पनी में रिसर्च एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को उम्रकैद

संबंधित समाचार