IGIA पर सामान की जांच के लिए एक्स-रे मशीनें बढ़ाने से भीड़ कम करने में मदद मिली: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर सामान (बैगेज) की जांच के लिए एक्स-रे मशीनों की संख्या बढ़ाने से भीड़ कम करने मदद मिली है। यहां पर मशीनों की संख्या बढ़ाकर 18 कर दिया गया है। हाल के हफ्तों में राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) भारी भीड़ की समस्या से जूझ रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों सोशल मीडिया पर इस स्थिति की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु से मलेशिया को पहली बार 90 हजार अंडे किए गए निर्यात 

इसी के मद्देनजर सभी संबंधित एजेंसियां उपाय कर रही हैं। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने जैसे उपाय किए गए हैं। सिंधिया ने ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच क्षेत्र में नौ दिनों के अंदर पांच एक्स-रे मशीनें लगाई गई है। अब यहां मशीनों की कुल संख्या 18 हो गई है जिससे टी-3 पर भीड़ कम करने में मदद मिली है।’’

ये भी पढ़ें- UNSC में PM मोदी पर बिलावल भुट्टो की अभद्र टिप्पणी, भारत में बवाल... दी कड़ी प्रतिक्रिया

संबंधित समाचार