आप के नवनिर्वाचित पार्षद दिल्ली के कोने कोने की सफाई कर रहे हैं: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नवनिर्वाचित पार्षद सफाई कर्मचारियों के साथ दिल्ली के कोने. कोने की सफाई कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह बात शुक्रवार को कही और माना कि सभी पार्षदों को सफाई कार्य में शामिल होना चाहिए। केजरीवाल ने हिंदी में किये गये ट्वीट के अलावा अपनी पार्टी की एक महिला पार्षद का पोस्ट साझा किया जिसने अपने वार्ड में एक स्थान की सफाई से पहले और इसके बाद की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की थी।
कुछ दिनों से कई इलाक़ों से ऐसी तस्वीरें मिल रही हैं। “आप” के नवनिर्वाचित पार्षद सफ़ाई कर्मचारियों के साथ मिलकर दिल्ली के कोने कोने को साफ़ कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को पहले बुरा बोला जाता था। आज ये कितना अच्छा काम कर रहे हैं। सभी पार्षद इसी तरह अपने इलाक़े की सफ़ाई में जुट जायें https://t.co/yZXV2E2SUu
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 16, 2022
दिल्ली नगर निगम का चुनाव गत चार दिसंबर को हुआ था जिसमें आप को 250 में से 134 सीट पर जीत मिली। केजरीवाल ने ट्वीट किया, कई दिनों से इस तरह की तस्वीरें कई इलाकों से मिल रही हैं।
आप के नवनिर्वाचित पार्षद दिल्ली के कोने. कोने को सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को पहले खराब कहा जाता था, लेकिन अब वे इतना अच्छा काम कर रहे हैं।
इसी तरह सभी पार्षदों को अपने क्षेत्र की सफाई में शामिल होना चाहिए। नगर निकाय चुनाव में स्वच्छता आप का एक अहम चुनावी वादा था।
ये भी पढ़ें : CCPA ने Flipkart, Meesho को उनके मंच पर तेजाब की बिक्री के लिए नोटिस जारी किया
