Kanpur News : शिवराजपुर और बिठूर का हर बूथ संवेदशील, प्रशासनिक और पुलिसिया तौर पर बढ़ाई जाएगी सख्ती
Kanpur News कानपुर का शिवराजपुर और बिठूर का हर बूथ संवेदनशील।
Kanpur News कानपुर का शिवराजपुर और बिठूर का हर बूथ संवेदनशील है। इन दोनों पंचायतों में हर बूथ और मतदान केंद्र खतरे के साय में रहता है। प्रशासनिक और पुलिसिया तौर पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News शिवराजपुर और बिठूर का हर बूथ संवेदशील है। जी हां, इन दोनों नगर पंचायतों में एक भी मतदान केंद्र और बूथ सामान्य नहीं है। यानि इन दोनों निकाय क्षेत्रों के बूथों पर इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अराजकतत्वों और बूथ कैप्चरिंग का खतरा इन बूथों पर रहेगा, इसलिए मजिस्ट्रेट पर पुलिस के अधिकारी भी अपनी पैनी निगरानी इन दोनों निकायों के सभी बूथों पर रखेंगे।
इसके अलावा नगरी निगम और दोनों नगर पालिकाओं में भी सामान्य बूथों की संख्या संवेदनशील बूथों के मुकाबले काफी कम है। इसलिए जिले की सभी पांचों निकायों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस को संयुक्त रूप से मंथन कर कड़ा फैसला लेना पड़ेगा।
निकाय चुनाव ईवीएम और मत पत्र दोनों ही व्यवस्थाएं हैं। कई बार चुनावों में मत पेटिका में स्याही फेंक देना, कैप्चरिंग कर लेना और कई ऐसे अराजक घटनाएं सामने आती हैं, जिसमें चुनाव निष्पक्ष नहीं हो पाता है और जनता के मत बेकार हो जाते हैं।
इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव के दौरान बूथों की कैप्चरिंग और विवादों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सामान्य से अतिसंवेदनशील प्लस तक की श्रेणी में शामिल किया जाता है। निर्वाचन विभाग ने इस बार बूथों की जो रिपोर्ट जारी की है। उसमें बिठूर और शिराजपुर में एक भी बूथ को सामान्य बूथ घोषित नहीं किया है।
इसके साथ ही नगर निगम में 1752 में मात्र 606 बूथ ही सामान्य घेरे में आते हैं, यानि एक हजार से भी ज्यादा बूथों पर खतरा रहता है। इसके अलावा घाटमपुर पालिकिा में भी 26 में से मात्र दतीन और बिल्हौर पालिका में 25 में से मात्र दो बूथ ही सामान्य हैं।
कहां कितने बूथों की स्थिति
निकाय सा./संवेदनशील/अतिसंशील/अति सं. शील प्लस
नगर निगम 606/440/540/166
घाटमपुर पालिका 3/20/6/7
बिल्हौर पालिका 2/4/17/2
शिवराजपुर पंचा. 0/3/5/3
बिठूर, पंचायत 0/5/5/0
बिल्हौर में सबसे ज्यादा अतिसंवेदनशीलता
अतिसंवेदनशील बूथों में बिल्हौर सबसे आगे हैं। दरअसल कुल बूथों का प्रतिशत निकाला जाए तो बिल्हौर के अतिसंवेदनशील बूथ नगर निगम से भी ज्यादा हैं। जी हां, निर्वाचन विभाग ने इस बार बूथों की चार कैटागिरी निर्धारित की हैं। इसमें सामान्य, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस।
इसमें 1752 बूथों वाली नगर निगम के 540 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में आते हैं। जोकि 30 फीसदी हैं। वहीं घाटमपुर में 36 बूथों में छह, शिवराजपुर में 11 बूथों में पांच और नगर पंचायत बिठूर में 10 बूथों में पांच बूथ अति संवेदनशील हैं, जोकि 50 फीसदी के आसपास आते हैं। वहीं बिल्हौर में 25 बूथों में 17 अति संवदेशनशील हैं। इस हिसाब से 68 फीसदी बूथ इस निकाय क्षेत्र के अतिसंवेदनशील घेरे में आते हैं।
