मुरादाबाद : भारत जोड़ो यात्रा का जिले में होगा भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा जिले में आएगी

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय चौमुखा पुल पर पदाधिकारियों ने बैठक की। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को सौ दिन से लगातार जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। इसके समर्थन में प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा जिले में आएगी।

शहर में 21 दिसंबर को सुबह 9.15 बजे कम्पनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा गांधी पार्क से भारत जोड़ो यात्रा का आरंभ होगा और गुरहट्टी चौराहा अमरोहा गेट, असालत पुरा , लंगड़े की पुलिया, ईदगाह रोड सम्भल चौराहा होते हुए करुला में कोहेनूर तिराहा पर समापन होगा। महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।  संचालन प्रवक्ता मोहम्मद शमी ने किया।

बैठक में असद मोलाई, राष्ट्रीय माइनारिटी  कार्डिनेटर मो. अहमद खान, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, शिवराज सिंह गुर्जर, अरशद परवेज़, सलीम अख्तर, अफ़सर अंसारी, डॉ. मो. जमाल, अनिल गुर्जर, सोनी सैफी,  नईम अब्बासी, पार्षद कमर सलीम, गौतम श्रोतिय, अंशुल शर्मा, फात्मा सैफी, रेहान खान, अनवार सैफी, नाजिम परवेज़, जूही, शबनम, परवीन, ज्योति आदि की मौजूदगी रही।

ये भी पढ़ें:  मुरादाबाद : प्रोन्नत हुए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता , निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य बने 

 

संबंधित समाचार