लखनऊ: यजदान अपार्टमेंट गिराने के दौरान हुए हादसे पर DM ने दिया बयान, बोले -नहीं गिरा सड़क पर कोई मलबा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में यजदान अपार्टमेंट ध्वस्तीकरण के दौरान सड़क और गाड़ियों पर गिरे मलबे के मामले में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, सड़क पर किसी तरह का कोई मलबा नहीं गिरा है। जबकि स्थानीय निवासी अपने मकानों में दरारें पड़ने और मलबे के चलते गाड़ियों के दबने पर जुर्माने की मांग कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि बहुचर्चित यजदान अपार्टमेंट को तोड़ते समय बड़ा हादसा पेश आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण इस इमारत पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कई दिनों से चला रहा है। आज इस छह मंजिला इमारत का मलबा सड़क पर कड़ी गाड़ियों पर आ गिरा। इसमें कई गाड़ियां डाब गयी हैं। मौके पर मलबा उठाने की कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं और वो सड़क पर इसका विरोध कर रहे हैं। मौके पर पुलिसबल मौजूद है। एलडीए का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के चलते रोड ब्लॉक हो गया है और हो सकता है कि कोई मजदूर भी इसके नीचे दबा हो। बताते चलें कि नजूल की जमीन पर बने यजदान अपार्टमेंट को गिराने का टेंडर एलडीए ने एक निजी कंपनी को दिया है।  

ये भी पढ़ें - लखनऊ: यजदान अपार्टमेंट गिराने के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबी कई गाड़ियां          

संबंधित समाचार