अयोध्या: सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 दिसंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हैदरगंज, अयोध्या। थाना पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश है। बताया गया कि 27 नवंबर को थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। 

खोजबीन के बाद कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाश में जुटे परिवार को यह पता चलने के बाद कि युवती को थाना क्षेत्र के ही रूपीपुर का रहने वाला शिवचंद बहला-फुसला कर भगा ले गया है, पुलिस ने 5 दिसंबर को शिवचंद के खिलाफ अगवा करने का केस पंजीकृत किया था।

 युवती को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसके बयान के आधार पर दो अन्य आरोपियों बुद्धू और आशीष का नाम प्रकाश में आया। सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि युवती को अगवा कर सामूहिक  दुराचार के मामले में आज सुबह करीब 9 बजे दक्खिनपारा चौराहे से मुख्य आरोपी शिवचंद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यजदान अपार्टमेंट गिराने के दौरान हुए हादसे पर DM ने दिया बयान, बोले -नहीं गिरा सड़क पर कोई मलबा

संबंधित समाचार