फर्रुखाबाद: हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चचेरे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। दोनों के सिर के ऊपर से वाहन का पहिया निकलने से मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना स्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को सड़क के किनारे कराया।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरामनगर निवासी गजेंद्र (36) अपने चचेरे भाई मुनेंद्र (56) के साथ स्कूटी से शनिवार शाम को मदनपुर में होटल पर खाना खाने गए थे। वहां से घर लौटते समय इटावा बरेली हाईवे पर गांव नगला खान सिंह के मोड़ पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 

चालक दोनों भाइयों के सिर को रौंदता हुआ गाड़ी लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी स परिवार में कोहराम मच गया। सभी घटना स्थल पर आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को सड़क किनारे कराया।

यह भी पढ़ें:-सोनभद्र: खलिहान में रखे धान के बोरों में लगी आग, साठ बीघे की उपज जलकर राख

संबंधित समाचार