ड्यूटी पर लेट लतीफ आने पर उप पुलिस निरीक्षक सहित दो पुलिस कर्मचारी निलंबित
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर लेटलतीफ आने पर पुलिस उप निरीक्षक सहित दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तीन को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपने समक्ष रहकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। आधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक आसुतोष बागरी ने कल सिविल लाइन थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उप निरीक्षक मनोज यादव ड्यूटी से नदारत पाए गए और एक आरक्षक गन्दी वर्दी पहने हुए मिला, जिससे दोनों पुलिस कर्मियों को श्री बागरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन पुलिस कर्मी भी ड्यूटी पर समय पर उपस्थित नहीं मिले और उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी कर पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता की, पर महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को नजरअंदाज कर रहे: संजय राउत
