लखनऊ: निगोहां में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक  युवक पटरी के निकट ट्रेन आने के काफी देर पहले से टहल रहा था, जैसे ही ट्रेन आई वह कूद गया। घटना की जानकारी जैसे ही राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी को मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। 

मृत युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त रमेन्द्र कुमार पाल(22वर्ष) निवासी कलुईखेड़ा,राजामऊ,रायबरेली के रूप में की है। पुलिस को युवक के पास से एक मोबाइल भी मिला है, जिसमें पासवर्ड लगा होने के कारण मृतक के घर वालों से संपर्क नहीं किया जा सका है। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - रायबरेली: बेकरी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

संबंधित समाचार