आजमगढ़: पेड़ काटने के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले के श्रीनगर सियरहा गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने के विवाद खूनी संघर्ष हुआ। मां और उसके दो बेटों पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला हुआ। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मां और एक बेटा अस्पताल में भर्ती है। हमले का आरोप पट्टीदारों पर है। 

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव दो पट्टीदारों में पुश्तैनी भूमि का विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बंटवारा हुआ था। घर के सामने खेत में पुराना शीशम का पेड़ था। जिसे सुबह एक पक्ष जबरदस्ती काटने लगा। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो पेड़ की कटाई कर रह पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला बोल दिया।

रिंकू यादव (20) पुत्र रमेश यादव को पट्टीदारों ने घेरकर मारना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए बड़े भाई पिंटू और मां फुलवासी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। चीखपुकार शुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। घायलों को आननफानन जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अभी मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बलिया: 24 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

संबंधित समाचार